बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली में सीबीआई दफ्तर के लिए निकल गए हैं। तेजस्वी को नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई दफ्तर के लिए निकलने से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है। उन्होंने कहा देश में ताजा हालात ऐसे हैं जिसमें लड़ना कठिन हो गया है पर हमने तय तय है कि हम इस स्थिति के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे। वहीं दूसरी ओर, नौकरी के बदले जमीन मामले में ही तेजस्वी यादव की बड़ी बहन और राजद सांसद मीसा भारती भी पूछताछ के लिए आज ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights