गुरदासपुर में दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस पोस्ट आदियां से जुड़े एक मामले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए युवक रणजीत सिंह की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि रणजीत सिंह की मौत गोली लगने से हुई थी।

इस घटना के बाद मृतक के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिवार का दावा था कि रणजीत सिंह की मौत पुलिस टॉर्चर के कारण हुई थी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की थी। हालांकि, अब जारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि युवक की मौत गोली लगने से हुई थी। इससे यह दावा खारिज हो जाता है कि उसकी मौत पुलिस टॉर्चर के कारण हुई थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच और दूसरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights