उत्तर प्रदेश के बरेली से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग किशोरी से धर्मस्थल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी नवीं की छात्रा है, उसका आरोप है कि धर्मस्थल पर पुजारी ने उसके साथ रेप किया है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था, इसके बाद पुजारी ने उसके साथ रेप किया। उसने शिकायत दर्ज कर आरोपी को सजा दिलाने की मांग की थी। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार, बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के धर्मस्थल में ऋषिकेश की निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। किशोरी ने चार दिन पहले बदायूं रोड स्थित धर्मस्थल के पुजारी युवक रामकिशन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि पुजारी ने उसे बंधक बनाकर रखा था और दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी के बयान शनिवार को कोर्ट में दर्ज कराए गए। रविवार को किशोरी के बयान की प्रति विवेचक को मिली, जिसमें उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म की बात कही है। पुजारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

पुजारी ने किशोरी से संबंध होने की बात स्वीकार की 
किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पुजारी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी पुजारी ने किशोरी से संबंध होने की बात स्वीकार कर ली, लेकिन दुष्कर्म से  इन्कार किया है। उसने कहा कि लंबे समय तक ऋषिकेश में रहने के दौरान उसके किशोरी से संबंध हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुजारी को जेल भेज दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights