पुलवामा के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके घर का मासूम नाले में डूब गया। जानकारी के अनुसार 4 साल के बेटे की दबीजान नाले में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार परिवार बच्चे के साथ एक मशहूर पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने के लिए गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक पैर फिसलने से लड़का तेज बहाव वाले नाले में गिर गया। मौके पर दबीजान नाले के पानी का बहाव काफी ज्यादा था जिसके चलते उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं बताई जा रही। इसके बावजूद तुरंत सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, SDRF और अन्य बचाव एजेंसियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंचीं टीमों द्वारा बच्चे को ढूंढने और रेस्क्यू करने की कोशिशें की जा रही हैं।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शौक की लहर दौड़ गई है। अभी अलग-अलग टीमें बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं प्रशासन ने लोगों से नदी-नाले के पास सावधानी बरतने की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights