कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सितंबर माह के पहले हफ्ते यूरोप की यात्रा पर जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी पांच दिन के दौरे पर यूरोप जा रहे हैं। राहुल गांधी ऐसे समय में यूरोप की यात्रा पर जा रहे हैं जब दिल्ली में जी-20 का शिखर सम्मेलन चल रहा होगा। अहम बात है कि इस बार भारत जी 20 की मेजबानी कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी अपने पांच दिन के यूरोप दौरे के दौरान पेरिस जा रहे हैं, यहां वह ब्रूसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्यों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वह पेरिस में एक विश्वविद्यालय के छात्रों को भी संबोधित कर सकते हैं। साथ ही ओस्लो में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे।

सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी 8 सितंबर को पेरिस में स्थित एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 9 सितंबर को वह पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन की बैठक में हिस्सा लेंगे। साथ ही नार्वे में वह भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर सकते हैं। यही नहीं यूरोप की यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights