पठानकोट के नंगलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हलेड़ में भारतीय एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिलहाल मौके पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

हालांकि, किसी भी अधिकारी ने यह बताने से इनकार कर दिया है कि आखिर इमरजेंसी लैंडिंग की आवश्यकता क्यों पड़ी। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights