up-farmer-killed-accident

नैनीताल के खुपी इलाके में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही यात्रियों से भरी एक बस पलट गई, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई यात्रियों के घायल होने की ख़बर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तिवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है. सीएम धामी ने भी हादसे पर दुख जताया और घायलों को तत्काल  इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए.

ख़बर के मुताबिक खुपी में भवानी रोड पर ये हादसा शुक्रवार सुबह क़रीब साढ़े सात बजे हुआ. ये बस हल्द्वानी से आ रही थी. ड्राइवर ने बताया कि बस अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद बस को बचाने के लिए उसे बस को मोड़ना पड़ा इसी चक्कर में बस पलट गई. इस बस में कई यात्री सवार थे, हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.

अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते है पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2026

इस बारे में जानकारी देते हुए SDRF सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ने कहा, “हमें करीब 7.30 बजे खुपी में एक बस के पलटने की सूचना मिली थी. हम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. सिविल पुलिस द्वारा पहले ही घायलों को अस्पताल भेजा दिया गया था और इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है. सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ.

स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है, घायलों को तत्काल निकटवर्ती चिकित्सालयों में उपचार हेतु भर्ती कराया जा रहा है. आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए हैं. माँ नैना देवी से सभी यात्रियों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights