बीती 30 अप्रैल से लापता NEET छात्रा को पुलिस ने 16 दिन बाद बारामद कर लिया है, लेकिन पीड़िता ने आप बीती जो सुनाई उसने सभी को झकझोर दिया है। पीड़िता के मुताबिक उसी के गांव के मोहित श्रीवास ने अपने साथी अंकित श्रीवास और हल्लू राजपूत सहित करीब आधा दर्जन आरोपियों ने उसे प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा। उसके बाद उसके साथ गैंग रेप किया। यहां पर तक पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया। दरिंदों का जब इस से भी नहीं मन भरा तो उसे सिगरेट उसके प्राइवेट अंगो को दाग दिया।

पीड़िता अस्पताल में भर्ती 
हालांकि पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी पीड़िता से फोन पर बात की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को बेहतर इलाज देने की मांग की है।

घटना क्या बोली पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1 मई 2026 को छतरपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली नगर महोबा में अपनी 25 वर्षीय पुत्री के गुमशुदा होने की सूचना दी थी और कुछ नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए तत्काल प्रभाव से अपहृता की शीघ्र बरामदगी के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। टीमों के सार्थक प्रयास से दिनांक 16 मई को युवती की सकुशल बरामदगी करते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ सुसंग धाराओं में केस दर्ज लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा उसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights