नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नोएडा में सोशल मीडिया के माध्यम से नकली भारतीय करेंसी का कारोबार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस मामले में सात लोगों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैज खान उर्फ नवाब, आदित्य गुप्ता, आयुष गुप्ता, शिबू खान, हरिओम अत्री, मोबिन तथा अरविंद कुमार सिंह उर्फ सिंघानिया के रूप में हुई है। नोएडा थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल वर्ष 2023 को थाना पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि बाद में दो व्यक्ति की और गिरफ्तारी हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने छह लाख 48 हजार की भारतीय नकली मुद्रा बरामद की है। ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आए तथा सोशल मीडिया के माध्यम से नकली नोट के कारोबार को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का एक सदस्य गौरव भल्ला अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है और उसके घर की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दावा किया कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता,गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को बोलबाला था मगर आज देश दुनिया में यूपी को विकास के लिहाज से सम्मान की द्दष्टि से देखा जाता है। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होने शायराना अंदाज में कहा ‘‘ बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू, लगा के आग बहारों की बात करते हैं, जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वही नसीब के मारों की बात करते हैं…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights