पटना: केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश को छोड़कर भागने वाले हैं। इन्हें देश से कोई प्यार नहीं है। इस बार उनकी पिछली बार से भी कम सीटें आएंगी और वे भारत छोड़कर भागेंगे।

गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह से ये लोग भारत को तोड़ने, लोगों की संपत्ति छीनने की बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इन मां और बेटे को देश से कोई प्यार नहीं है। उन्हें 40 से भी कम सीटें मिलेंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और लालू यादव जो खुद को पिछड़ों के हितैषी के रूप में पेश करते हैं, उन्होंने कर्नाटक में मुसलमानों को ओबीसी का दर्जा देकर पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर दिया है। भविष्य में वे देश को एक इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं।

वहीं, ममता बनर्जी पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को मुस्लिम राज्य बनाना चाहती हैं। पिछले चुनाव में उनके मंत्री पत्रकारों को ‘मिनी पाकिस्तान’ दिखाते थे, यानी वह पश्चिम बंगाल को ‘मिनी पाकिस्तान’ बनाना चाहती हैं। ‘भारत का पाकिस्तान’ जब हमारी सरकार बनेगी तो एनआरसी, सीएए, यूसीसी और जनसंख्या नियंत्रण लागू किया जाएगा और ‘किम जोंग’ जैसी उनकी तानाशाही को खत्म किया जाएगा। आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया था। जब हम 400 प्लस हो जाएंगे तो हम काशी, मथुरा और अयोध्या जैसे विकास और अपनी विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights