दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम) में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से सूरज के तीखे तेवरों से परेशान NCR के वासियों को अब चिलचिलाती हुई गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़े बदलाव की घोषणा की है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 30 अप्रैल को पूरे दिल्ली-एनसीआर में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और 50km की रफ्तार से चलेंगी ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

PunjabKesari

दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। आज हवा की सामान्य रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी लेकिन कुछ इलाकों में यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार तक पहुंच सकती है। धूल भरी हवाओं के साथ बारिश होने से वातावरण में ठंडक घुल जाएगी।

PunjabKesari

तापमान में दर्ज की जाएगी भारी गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे दोपहर की तपिश कम होगी। 35°C से 37°C के बीच रहने का अनुमान है (जो पहले 40°C के पार जा रहा था)। वहीं रात के समय पारा 20°C से 22°C के आसपास रहेगा जिससे रातें सुहावनी होंगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों की यह आवाजाही अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। इस मौसमी बदलाव के कारण लू (Heatwave) का खतरा फिलहाल टल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights