बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने शुक्रवार को एक पोस्ट ऑफिस से दो लाख 43 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

पिस्तौल के दम पर लूट ले गए 2.43 लाख
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के सिहाड़ी उप डाकघर का है। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छह की संख्या में अपराधियों ने सिहाड़ी उप डाकघर में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने उप डाकघर के कर्मचारियों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया और दो लाख 43 हजार रूपये लूटकर फरार हो गए।

इलाके में दहशत का माहौल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में सीसीटीवी खंगाल रही है। वहीं, इस लूटकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights