रिश्चतखोरी के एक मामले में तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए गए पुलिस के एक अधिकारी पर अवैध तरीके से कारतूस रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के घर की तलाशी के दौरान 21 कारतूस और 69 खोखे बरामद किए गए।

एसीबी के अधिकारी द्वारा की गई शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी ने एक विज्ञप्ति में कहा था कि सूर्यपेट के डीसीपी और नगर थाने के निरीक्षक को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के बाद गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने पहले 25 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी लेकिन बाद में शिकायतकर्ता के अनुरोध पर इसे घटाकर 16 लाख रुपये दिए जाने पर सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights