जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने जा रही है। जल्द ही आसमान में बादल छाएंगे और झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज से 3 दिनों के लिए पूरे केंद्र शासित प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही ऊंचे पहाड़ी वाले इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

16 से 18 अप्रैल तक Yellow Alert जारी

जानकारी के अनुसार आज सुबह जम्मू में मौसम सामान्य रहा। तेज धूप निकली और लोगों को सूर्य देव के दर्शन जल्द ही हो गए। हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मौसम कभी भी बदल सकता है। मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों (जम्मू और कश्मीर) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कश्मीर में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार इस अवधि में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। लोगों को सतर्क रहने और खेती-बाड़ी के कामों की योजना सावधानी से बनाने की सलाह दी गई है।

आज इतने डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान

आज जम्मू में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल के बाद मौसम फिर से सामान्य रूप से सूखा रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights