पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि चंद्रशेखर को भाजपा और कांग्रेस द्वारा बसपा के वोट बैंक को बांटने के लिए संगठन बनाने और चुनाव लड़ने वाला बताया। कहा यह पार्टियां और लोग चुनाव में आपको बांटकर बसपा के प्रत्याशियों को हराने के लिए खड़े होते हैं।
उन्होंने चंद्रशेखर को भाजपा और कांग्रेस द्वारा बसपा के वोट बैंक को बांटने के लिए संगठन बनाने और चुनाव लड़ने वाला बताया। कहा, यह पार्टियां और लोग चुनाव में आपको बांटकर बसपा के प्रत्याशियों को हराने के लिए खड़े होते हैं। इनका मकसद जीतना नहीं है। नगीना सीट पर ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसी पार्टियों और लोगों को एक भी वोट मत देना।
मायावती बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में बिजनौर और नगीना लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासन में हुए मुजफ्फरनगर दंगे में जाट समाज का उत्पीड़न किया गया। ऐसा करके आपस में नफरत पैदा की गई। अब हम एकता कराएंगे।
कांग्रेस की भांति भाजपा ने भी केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। मायावती ने कहा कि आज किसान परेशान है। हमने सबसे ज्यादा गन्ना मूल्य बढ़ाया। कहा कि सपा अब किस मुंह से वंचितों, पिछड़ों का वोट मांग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights