उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल, ग्रेटर नोएडा की सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में 25 नवंबर को भीषण आग लग गई. इस हादसे में फैक्ट्री के तीन कर्मचारियों की झुलसकर मौत हो गई. तीनों फैक्ट्री के अंदर ही सो रहे थे.पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. घटना थाना बीटा-2 क्षेत्र के साइट-4 की है.

घटना की सूचना मिलने के बाद कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और थोड़ी देर के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू भी पा लिया, लेकिन अंदर सो रहे कर्मचारियों की जान नहीं बचाई जा सकी. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के पीछे की वजह जानने में जुट गई है.

हादसे के बाद घटनास्थल की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें भयावह मंजर दिखाई दे रही है. फैक्ट्री के एक लंबे से हॉल में कई अधजले फर्नीचर रखे हुए हैं. तस्वीरों में फैक्ट्री की छत टीन की बनी हुई नजर आ रही है. आसापस फर्नीचर बनाने के लिए प्लाईवुड के टुकड़े भी रखे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights