केरल के कन्नूर जिले में 12 वर्षीय बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में 23 वर्षीय एक महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान स्नेहा मर्लिन के रूप में हुई है, जो तालीपरम्बा के निकट पुलिमपरम्बा की निवासी है।

यह मामला ‘चाइल्डलाइन’ अधिकारियों द्वारा आयोजित परामर्श सत्र के दौरान प्रकाश में आया, जहां दुर्व्यवहार के आरोपों का खुलासा हुआ। दुर्व्यवहार का पता तब चला जब एक शिक्षक ने स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची के बैग से मोबाइल फोन जब्त किया।

फोन की जांच करने और कुछ असामान्य होने का संदेह होने पर शिक्षक ने बच्ची के माता-पिता को सूचित किया। शिक्षक की सलाह के बाद माता-पिता बच्चे को ‘चाइल्डलाइन’ में परामर्श के लिए ले गए।

परामर्श सत्र के दौरान 12 वर्षीय बच्ची ने बताया कि स्नेहा ने उसके साथ कई बार यौन शोषण किया है। इस खुलासे के आधार पर पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने बच्ची को सोने का कंगन समेत अन्य उपहार भी दिए थे। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी फरवरी में हुई दुर्व्यवहार की एक घटना के सिलसिले में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights