उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद किन्नरों ने जमकर उत्पात मचाया। किन्नरों ने अपने कपड़े उतार दिए और बीच सड़क में बैठ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर उत्पात मचाया और गाली-गलौज की। तभी किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 

जानिए पूरा मामला 
यह पूरा मामला कैसरबाग इलाके में ओडियन सिनेमा के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां पर शनिवार देर रात करीब 2 बजे ओडियन सिनेमा के सामने किन्नरों का इलाके के युवक से विवाद हो गया। झगड़े के बाद किन्नरों ने गालियां देनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्होंने बीच सड़क पर कपड़े उतार दिए और जमकर उत्पात मचाया। वो करीब एक घंटे तक उत्पात मचाते रहे। लड़के का नाम लेकर गालियां दी और स्कूटी गिरा दी और तोड़फोड़ की।

लोगों को हुई परेशानी 
बीच सड़क पर उत्पात मचाने से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों ने जब डॉयल-112 को सूचना दी गई, तो पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने किन्नरों को समझाकर सड़क से हटाया। पुलिस का कहना है कि मामले में संज्ञान में आया है। दो पक्षों का विवाद है, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है। वहीं, लोगों का कहना है कि यहां पर अक्सर ऐसे विवाद होते रहते है। ओडियन सिनेमा के सामने देर रात तक हुक्का पार्लर चलता है। जहां पर अराजक तत्वों का आना जाना लगा रहता है। इसी दौरान किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े होते रहते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights