देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सभी राजनीतिक अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरे दमखम के साथ प्रचार करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजस्थान के पीपल्दा विधान सभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कोटा जिले के पीपल्दा विधान सभा के जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक शासन किया। लेकिन बदले में समस्याएं दीं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस देश की समस्या का नाम है। देश में गुंडागर्दी, भष्ट्राचार कांग्रेस ने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समस्या का बोझा है और बीजेपी ही देश की समस्या का समाधान है। समस्या का समाधान भी मोदी की वजह से हुआ है और आगे भी होगा।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जैसे-जैसे मतदान के दिन करीब आते जा रहे हैं। वैसे- वैसे राजनीतिक सियासी माहौल गरम होता जा रहा है। सभी राजनीतिक दल पूरे जोर से चुनाव प्रचार में जुट हुए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टोंक और राजसमंद चुनावी दौरे पर पहुंचे। इसके साथ ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अजमेर, कोटा से सियासी हुंकार भरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights