जिले में कनाडा, दुबई और यूरोप भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक ट्रैवल कंपनी के मालिक को गौतमबुद्धनगर  सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने अरेस्ट किया। ये अपने कस्टमर्स को डिस्काउंट का लालच देकर टिकट देने के लिए दो लाख से सात लाख रुपये की मांग करता था। झांसे में आए लोगों के साथ ठगी करने के बाद उन्हें कहीं नहीं भेजा। अब तक तीन सौ लोगों के साथ में ठगी कर चुका था। पुलिस इसके एक बैंक खाते को फ्रीज करा दी हैं, जिसमें ठगी के 50 लाख रुपये हैं।

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने पर ट्रैवल कंपनी के खिलाफ दो लाख रुपये ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में एसीपी सेकंड शैव्या गोयल के निर्देशन में एक टीम बनाई गई। टीम ने मंगलवार को पूरन कुमार तिमोथी को पकड़ा है। ये परिवार के साथ में सेक्टर 34 में रहता है। इसके कंपनी में करीब सात से आठ लोग काम करते हैं।

पूछताछ में कबूला है कि क्रिश्चियन ग्लोबल नेट सर्विसेज प्रा.लि. कंपनी चलाता है। इसी कंपनी के आड़ में वरीना ट्रैवल्स के नाम की कंपनी का एक सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया है। इसी के माध्यम से लोगों को संपर्क करता था। जालसाज लोगों को देश-विदेश में भेजने और विदेश में नौकरी दिलाने की सर्विस देने की फर्जी जानकारी देता था। झांसे में लोगों से ऑनलाइन खाते में रुपये डलवा लेता था, लेकिन किसी को कहीं नहीं भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights