कत्था फैक्ट्री में फटा बॉयलर, दो लोगों के उड़ गए चिथड़े, चादर में बटरोनी पड़ी लाश सोनीपत की कत्था फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया है। फैक्ट्री में कत्था बनाते समय बॉयलर फट गया। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस दुर्घटना में करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। हरियाणा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। फायर बिग्रेड भी मौके पर तुरंत ही पहुंच गई। ब्लास्ट के कारण फैक्ट्री की दिवारे उड़ गई। इसके नीचे भी कई लोग दब गए।

हरियाणा पुलिस ने बताया कि सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में देर रात श्री गणेश नाम की कत्था बनाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। इसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। ब्लास्ट के कारण फैक्ट्री की छत और दीवार भी गिर गई। इसमें कई लोग दबकर घायल हो गए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार जारी है। वहीं पुलिस और प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights