पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर बार-बार जूझने की समस्या का संभवत: समाधान नहीं मिलने के कारण विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट खेलने वाले और 2012 में भारत में अपनी टीम को टेस्ट श्रृंखला जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पनेसर का मानना है कि कोहली को इंग्लैंड के अपने पिछले दौरों की तुलना में ऑफ स्टंप के आसपास घूमती गेंदों से निपटना अधिक कठिन लगता।

कोहली ने 2014 के खराब दौरे के बाद 2018 में इंग्लैंड में शानदार वापसी की। वर्ष 2014 में जेम्स एंडरसन ने इस दिग्गज बल्लेबाज को काफी परेशान किया।

बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर पनेसर ने कहा, ‘कोहली के साथ जो हुआ है वह यह है कि ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद, पांचवें स्टंप की लाइन, विशेषकर ऑस्ट्रेलिया में तेज उछाल वाली पिचों पर वह संघर्ष कर रहे थे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights