भोपाल। राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है, एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है, जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो बच्चों सहित पति-पत्नी की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों जिसमें पति-पत्नी और दो बच्चे हैं, चारों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज के कारण काफी परेशान था, घटना की जानकारी मिलते ही रातीबड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के साथ की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रातीबड़ थाना क्षेत्र में स्थित एक परिवार के लोगों ने फांसी लगा ली है, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शवों को पीएम के लिए भिजवाया गया है। रातीबड़ में स्थित शिव विहार कॉलोनी में भूपेंद्र विश्वकर्मा (38), पत्नी रितु विश्वकर्मा (35), बेटा ऋतुराज (3) और ऋषिराज (9) ने सुसाइड कर लिया है, सुसाइड नोट में दंपत्ति ने कर्ज का जिक्र किया है। इससे पहले चारों ने सेल्फी ली और इसके बाद दोनों बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स में सल्फास मिलाकर पिला कर बच्चों को सुला दिया, इसके बाद पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights