उड़ीसा उच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय से हाल में स्थानांतरित किए गए दो न्यायाधीश सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे। इससे पूर्व, राष्ट्रपति भवन द्वारा 28 मार्च को जारी अधिसूचना में इन दो न्यायाधीशों का स्थानांतरण इलाहाबाद उच्च न्यायालय किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights