मेष राशि– नए व्यापारिक शुरुआत ना करें, अपनों के सेहत पर ध्यान दें, खुद के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति बेहतर है, व्यापार भी आपका लगभग ठीक चल रहा है। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि– धन का निवेश ना करें, कुटुंबों से ना उलझेंं, वाणी पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– ऊर्जा के स्तर को नियंत्रित रखें क्योंकि ऊर्जा कभी बहुत बढ़ेगी तो क्रोध आयेगा। वहीं जब ऊर्जा कम हो जाएगी तो डिप्रेशन में आ जाएंगे। इसका नियंत्रण बनाए रखें। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय होगा लेकिन थोड़ी खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा, व्यापार आपका अच्छा चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– रोजी रोजगार में थोड़ी सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि– मान सम्मान पर उंगली उठ सकती है, यात्रा में कष्ट संभव है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी लगभग ठीक चल रहा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेगी। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– अपने स्वास्थ्य और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार भी मध्यम है। नौकरी चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिएगा। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, ननिहाल पक्ष से कोई अप्रिय घटना सामने आ सकती है। प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक है, व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि– बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू-तू मैं-मैं संभव है। मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी, स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक चलेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि– घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में तू-तू मैं-मैं की स्थिति है। किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा या ऊर्जारहित दिन का निर्माण होगा। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights