----------------

नई टिहरी, 08 सितंबर । भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (आईआईएसएम) गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर की ओर से इस वर्ष भी टिहरी बांध की झील में वाटर स्कीइंग कोर्स आयोजित किया जा रहा है। आईआईएसएम केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधीन संचालित होता है जिसका महत्वपूर्ण कार्य साहसिक खेलों में युवाओं को दक्ष बनाना है।

आईआईएसएम टिहरी झील में वाटर स्कीइंग के बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस कोर्स संचालित कर रहा है। इसमें देशभर के 28 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। मंगलवार को 24 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के लिए शुरूआत की।

संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने बताया कि टिहरी झील का पानी वाटर स्पोर्ट्स और वाटर स्कीइंग के लिए उपयुक्त है। पानी साफ है और यह जगह वाटर स्पोर्ट्स के लिए बहुत अच्छी है। इसी को देखते हुए पर्यटन मंत्रालय ने इस वर्ष भी यहां तीन वाटर स्कीइंग कोर्स संचालित करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि उनका विजन उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसी के तहत संस्थान द्वारा इस वर्ष उत्तराखंड में तीन वाटर स्कीइंग कोर्स टिहरी झील में और दो रिवर राफ्टिंग कोर्स ऋषिकेश में संचालित करने की स्वीकृति दी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights