उत्तर प्रदेश में अतीक और अशरफ की हत्या पर बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को  प्रदर्शन हुआ। पटना जंक्शन के पास स्थित जुम्मा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अतीक अशरफ के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आती कर अशरफ को शहीद बताया वहीं योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

ईद के पहले बिहार में विवाद हो गया है। विवाद की जड़ में उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया पॉलीटिशियन अतीक अहमद हत्याकांड है। शुक्रवार को राजधानी पटना जंक्शन के पास उस समय विचित्र स्थिति पैदा हो गई जब मुसलमान समुदाय के कुछ लोग अलविदा की नमाज के बाद सड़क पर उतर आए। स्टेशन स्थित जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद ये लोग जुलूस की शक्ल में  सड़क पर आ गए।  सभी अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।  प्रदर्शनकारियों ने अतीक, अशरफ और अतीक बेटे असद को शहीद बताया और अतीक अहमद अमर रहे के नारे लगाए। इसके साथ- साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।  प्रदर्शनकारियों ने योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights