सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि सदाकत पुत्र हैदर उम्र 35 वर्ष सेक्टर 133 स्थित जेपी कंपनी के निर्माणाधीन एक प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। मंगलवार देर रात को काम करते समय वह असंतुलित होकर नीचे गिर गए। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें उनके भाई आरिफ ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी बुधवार सुबह को मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन अगर इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights