उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गंगानगर क्षेत्र के एक गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने पांच माह के बेटे का कथित तौर पर सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात सराय ममरेज थाना क्षेत्र पिलखनी गांव की निवासी मनोरमा यादव का अपने पति संतोष यादव से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

जिसके बाद मनोरमा ने अपने पांच माह के बेटे के सिर पर कथित रूप से फर्श के टुकड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि आरोपी महिला ने बच्चे की हत्या के बाद शव को रसोई में छिपा दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फर्श का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights