मुजफ्फरनगर। नशा आदमी को अपना अच्छा बुरा सोचने पर भी मजबूर कर देता है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है थाना सिखेड़ा का जहां पर एक व्यक्ति पुलिस की पकड़ में आया है जो खुद नशे का आदी है और नशा करते-करते वह नशे का तस्कर भी बन गया | नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ को मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता दिलाई है। सिखेडा पुलिस ने एक शातिर ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है।

सीओ राजू कुमार साव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद में नशे के कारोबारियों के खिलाफ “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सिखेडा पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पवन कुमार पुत्र श्रीचंदपुर सीरिया निवासी सिखेडा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 16.95 किलोग्राम पिसा हुआ डोडा बरामद किया गया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी पवन ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से एक बार में 15 से 20 किलोग्राम डोडा खरीदता था। वह इसे बस या ट्रेन से मुजफ्फरनगर लाता था और फिर यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक ड्राइवरों और छोटे दुकानदारों को तीन गुना ज्यादा कीमत पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया है कि वह अब तक 20 से ज्यादा बार राजस्थान से नशे की खेप लाकर बेच चुका है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पवन का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ सिखेडा और सिविल लाइन थाने में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है |
