दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) पर जल्द ही प्राइवेसी और सुरक्षा का एक नया और धाकड़ लेवल देखने को मिलने वाला है। यूज़र्स की चैट को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कंपनी एक नए कमाल के फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसका नाम ‘आफ्टर रीडिंग’ (After Reading) डिसअपीयरिंग मैसेज मोड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर को फिलहाल आईफोन (iOS) के बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह नया मोड वॉट्सऐप पर पहले से मौजूद डिसअपीयरिंग फीचर से बिल्कुल अलग और कहीं ज्यादा एडवांस है।

आइए जानते हैं कि यह नया अपडेट कैसे काम करेगा और यूज़र्स को इससे क्या फायदे होंगे:

जानें कैसे काम करेगा यह नया ‘After Reading’ ऑप्शन?

इस नए फीचर के आने के बाद वॉट्सऐप चैट पर प्राइवेसी की एक मजबूत दीवार खड़ी हो जाएगी। अब तक यूज़र्स मैसेज गायब होने के लिए केवल दिनों का समय सेट कर पाते थे लेकिन नए अपडेट में कई नए विकल्प मिलेंगे:

PunjabKesari

पढ़ते ही गायब: यूज़र्स मैसेज टाइमर सेट करते समय यह ऑप्शन चुन सकेंगे कि सामने वाले के मैसेज पढ़ते ही (After Reading) चैट स्क्रीन से वह मैसेज तुरंत और हमेशा के लिए डिलीट हो जाए।

शॉर्ट टाइमर के नए विकल्प: इसके अलावा यूज़र्स को 5 मिनट, 1 घंटा और 12 घंटे जैसे छोटे टाइमर सेट करने का मौका भी मिलेगा।

24 घंटे का ऑटो-डिलीट नियम: अगर आपने किसी को मैसेज भेजा और सामने वाले ने उसे नहीं पढ़ा तो वह मैसेज अधिकतम 24 घंटे के बाद अपने आप गायब हो जाएगा।

देखे जाने के बाद शुरू होगा टाइम: इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसका टाइमर मैसेज भेजने के समय से नहीं बल्कि सामने वाले यूज़र द्वारा मैसेज को सीन (देखे जाने) के बाद शुरू होगा।

स्टोरेज की भी बचत: इस फीचर को आप पर्सनल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट्स के लिए भी लागू कर सकेंगे। इससे आपकी प्राइवेसी तो मजबूत होगी ही साथ ही बिना वजह की मीडिया फाइल्स डिलीट होने से फोन का स्टोरेज भी फुल नहीं होगा।

पुराने ‘Disappearing Message’ से कितना अलग है यह?

वर्तमान में जो वॉट्सऐप में डिसअपीयरिंग मैसेज का फीचर मिलता है उसमें मैसेज गायब होने का समय 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन तय होता है। इसकी सबसे बड़ी कमी यह है कि जैसे ही आप मैसेज भेजते हैं, टाइमर तभी से शुरू हो जाता है भले ही सामने वाले ने आपका मैसेज पढ़ा हो या न पढ़ा हो लेकिन नया आफ्टर रीडिंग मोड पूरी तरह से मैसेज पढ़े जाने (Read Status) पर निर्भर करेगा।

PunjabKesari

कंपनी ने इसकी टेस्टिंग आईफोन के बीटा यूज़र्स के साथ शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्द एंड्रॉयड (Android) फोन यूज़र्स के लिए भी इसकी बीटा टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि अगले कुछ ही हफ्तों के भीतर इसे दुनिया भर के सभी सामान्य यूज़र्स के लिए रोल आउट (आधिकारिक लॉन्च) कर दिया जाएगा।

 

PunjabKesari

प्राइवेसी फीचर के साथ-साथ वॉट्सऐप एक और बड़े बदलाव की तैयारी में है। कंपनी अपने पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ‘WhatsApp Plus’ को भी टेस्ट कर रही है जिसे यूरोप के कुछ चुनिंदा देशों में पेश किया जा चुका है। इस प्रीमियम प्लान की कीमत लगभग ₹300 प्रति महीना रखी जा सकती है।

क्या मिलेंगे VIP फीचर्स

इस पेड सर्विस को लेने वाले यूज़र्स को कई एक्सक्लूसिव फायदे मिलेंगे जैसे खास प्रीमियम स्टिकर्स, 3 की जगह अधिकतम 20 चैट्स को टॉप पर पिन करने की सुविधा, नए और आकर्षक ऐप आइकन्स और स्पेशल रिंगटोन्स सेट करने का विकल्प। आने वाले समय में कंपनी इस पेड प्लान में कुछ और भी एडवांस फीचर्स जोड़ सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights