up-prayagraj-ganga-yamuna

प्रयागराज, 02 सितंबर । विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में कमी दर्ज की गई है। इससे बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं। जिला प्रशासन के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे तक सभी तटबंध सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82.86 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में दो सेंटीमीटर घटा है। यहां 41.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 81.87 मीटर रहा, जिसमें 10 सेंटीमीटर की कमी आई है। यहां 28.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

नैनी में यमुना का जलस्तर 82.20 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर घटा है। यहां 30.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बक्शी बांध स्थित एसटीपी पर जलस्तर 82.40 मीटर रहा, जिसमें नौ सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई।

खतरे के निशान से काफी नीचे जलस्तर

प्रयागराज में गंगा और यमुना का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। वर्तमान में सबसे अधिक जलस्तर फाफामऊ में 82.86 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से करीब 1.87 मीटर नीचे है। इससे फिलहाल बाढ़ के खतरे की स्थिति नहीं है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी निखिल प्रसाद ने बताया कि गंगा और यमुना के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। प्रशासन की ओर से नदियों के जलस्तर और तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। सभी तटबंध सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य बनी हुई है। बारिश को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रखा गया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights