up-fire-broke-in-college-

लखनऊ, 23 जून । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज स्थित इरम कॉलेज के आफिस के एक कमरे में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया। किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई घटना सामने नहीं आयी है।

चौक फायर स्टेशन के एफएसओ पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब पौने चार बजे के आसपास ठाकुरगंज के शेखपुर हबीबपुर के इरम कॉलेज के आफिस के कमरे में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा लिया। कॉलेज के आफिस में रखे फर्नीचर, फाईलें और अलमारी आग की चपेट में आ गए थे।

एफएसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना प्रतीत हो रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस एवं फायर विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है तथा आवश्यक जांच की जा रही है। घटना के कुछ देर पहले ही कॉलेज बंद हुआ था।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights