up-express-train-mla-bjp-

वाराणसी, 28 मई (हि. स.)। उत्तर रेलवे गाड़ी संख्या (04217) और (04218) वाराणसी- अयोध्या-लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस को गुरुवार की सुबह छह बजकर 20 मिनट पर गाड़ी संख्या (14225) और (14226) के रूप में नियमित तौर पर संचालित करेगा। गुरुवार को संचालन के अवसर पर वाराणसी के कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने वाराणसी कैंट जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और नेतृत्व के कारण काशी आने वाले धार्मिक श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। रेल मंत्री उनकी सुविधाओं की दृष्टि से निरंतर रेल सुविधाओं में वृद्धि और सुधार कर रहे हैं। इस ट्रेन के नियमित संचालन से काशी से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। भारतीय रेल के प्रति हृदय से आभार है।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता सहित तमाम रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights