उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में 2 नाबालिग लड़कों ने 5 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते बुधवार को आयोजित अखंड रामायण पाठ के दौरान 2 नाबालिग लड़के 5 साल की एक बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए और वहां उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि घटना के कुछ देर बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। बहेड़ी के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं और उन्हें हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights