भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने लखनऊ पुलिस के सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। अगले आदेश तक कोई भी जवान वरिष्ठ अधिकारियों की इजाजत के बिना छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। इसे लेकर पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने आदेश जारी किए हैं। जो पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं उन्हें तत्काल ड्यूटी जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार सीएल और ईएल किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं मिलेगी। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर सभी अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द किए गए हैं। खास परिस्थितियों में संबंधित पुलिस उपाआयुक्त ही अवकाश स्वीकृत करेंगे।

बनाए जा रहे चेकपोस्ट और बंकर
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए लखनऊ पुलिस सुरक्षा को लेकर सख्त हो गई है। शुक्रवार को कई इलाकों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। संवेदनशील इलाकों, हाईवे व मुख्य मार्गों पर बेरिकेडिंग लगाई जा रही है। पुलिसकर्मियों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है। पुलिस द्वारा कुछ हाईवे पर चेकपोस्ट और बंकर भी बनाए जा रहे हैं। जिससे आपातकालीन स्थिति में लोगों को मदद पहुंचाई जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights