uk-pc-naveen-yatra-goraksha

हरिद्वार, 16 जून । महावतार बालाजी ट्रस्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा की है। ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि यह यात्रा हरिद्वार से दिल्ली के रामलीला मैदान और जंतर-मंतर तक निकाली जाएगी।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में गौरक्षा कानून लागू करने, पशुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने और जीवों के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ कठोर कानून बनाने के लिए जनजागरण करना है।

घनघस ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। किसानों एवं आदिवासी समुदाय को उचित सम्मान देने की भी आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस नीतियां बनाने, गौहत्या पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाने तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौ सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।

इस अवसर पर आशु मलिक ने कहा कि पशुओं पर होने वाले अत्याचारों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए और गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रस्तावित यात्रा समाज में जनचेतना जागृत करने का कार्य करेगी तथा युवाओं को गौ सेवा, राष्ट्र सेवा और देशभक्ति के प्रति प्रेरित करेगी।

पत्रकार वार्ता में ऋषि कुमार और हिमांशु चौहान सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights