uk-congress-charge-shailja-

देहरादून, 16 जून । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव, उत्तराखंड प्रभारी, लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा 17 और 18 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ पार्टी नेताओं और विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुमारी शैलजा 17 जून को सुबह नई दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। देहरादून पहुंचने के बाद वह जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक प्रदर्शन और पार्टी गतिविधियों की समीक्षा करेंगी।

दोपहर में वह पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों और फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ एक-से-एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उनका रात्रि विश्राम देहरादून में प्रस्तावित है। 18 जून को कुमारी शैलजा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करेंगी। बैठक के बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights