threat-life-property-issued-naib-tehsildar

हमीरपुर, 23 जुलाई । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे सरीला तहसील में तैनात नायब तहसीलदार को फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देने और जानमाल की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिकारी की तहरीर के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने मौदहा कस्बा निवासी दो नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरीला तहसील के नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता को आरोपियों ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार ने तत्काल मौदहा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कस्बा निवासी जमीरउद्दीन पुत्र खलीलुद्दीन, खलीलुद्दीन पुत्र हमीरुद्दीन तथा तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने गुरुवार को शाम बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights