बुढ़ाना। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा बनाई गई फिल्म ‘अधूरा ख्वाब’ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही है। फिल्म की शूटिंग बुढ़ाना क्षेत्र में की गई है और काफी स्थानीय कलाकारों ने इस फिल्म में अभिनय किया है।कस्बे के मोहल्ला काजीवाडा निवासी फैजुद्दीन सिद्दीकी काफी समय से बॉलीवुड में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय होकर काम कर रहे हैं।

फैजुद्दीन ने अभी कुछ समय पहले ‘अधूरा ख्वाब’ नाम से फिल्म बनाई थी, जिसकी शूटिंग बुढ़ाना क्षेत्र में की गई थी। इस फिल्म की कहानी खुद फैजुद्दीन सिद्दीकी ने लिखी थी और कईं स्थानीय कलाकारों को फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला था। फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि यह फिल्म अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही है और अभी तक सात अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा चुकी है। इंडोनेशिया के चौथे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, बैंकांक और बांग्लादेश फिल्म फेस्टिवल में सेलेक्ट हो चुकी है। ग्रीस फिल्म फेस्टिवल में सेमी फाइनल तक पहुंच गई है। जयपुर फिल्म फेस्टिवल में टॉप 10 में जगह बनाई है। फिल्म में सोनिया शर्मा, अली मर्चेंट, मुर्सलीन कुरैशी के साथ फैजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अभिनय किया है। कस्बे में फिल्माई गई फिल्म के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जाने से नगरवासियों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights