गुरुवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में कमजोरी दर्ज की जा रही है।

मुंबई, तीन अगस्त वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की निकासी से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 299.99 अंक टूटकर 65,482.79 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 87.5 अंक के नुकसान से 19,439.05 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील नुकसान में थे।

दूसरी ओर सन फार्मा, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी के शेयर लाभ में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83.29 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,877.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights