मुजफ्फरनगर।तहसील बुढाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक फरियादी की समस्या का मौके पर ही समाधान हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के हस्तक्षेप से आवेदक को उसकी ट्रांसफर की गई पूरी राशि वापस मिल गई, जिससे वह राहत महसूस करता नजर आया।

बिटावदा निवासी ऋषिपाल ने जनसुनवाई के दौरान शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोबाइल फोन से एक रिश्तेदार ने कुछ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। कई बार मांगने के बावजूद रकम वापस नहीं की जा रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरंत थाना बुढाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्ति को बुलाकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। शांतिपूर्ण ढंग से समझाइश के बाद विपक्षी व्यक्ति ने उसी समय पूरी राशि आवेदक के खाते में वापस कर दी। पैसा वापस मिलने पर ऋषिपाल ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।इस त्वरित कार्रवाई से तहसील दिवस में मौजूद अन्य फरियादियों में भी भरोसा दिखा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य ही समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक भटकना न पड़े। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights