मुजफ्फरनगर। जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शनिवार देर रात नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बाजारों, मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजामों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया।फ्लैग मार्च के समय एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, ट्रैफिक नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights