मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेंद्र कश्यप ने शनिवार को चरथावल विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में नवनिर्मित सीसी सड़कों का उद्घाटन कर ग्रामीणों को बेहतर यातायात की सुविधा सौंपी।

राज्यमंत्री ने ग्राम सिकंदरपुर, मथुरा और चोकड़ा पहुंचकर नई सड़कों का उद्घाटन किया और स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि गांवों की आधारभूत जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए सड़क, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ₹5.5 करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं, वहीं बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर लाइनों का सुदृढ़ीकरण कराया गया है।

इसके साथ ही महापुरुषों के सम्मान में विभिन्न चौराहों व प्रवेश द्वारों पर स्मृति गेटों का निर्माण भी कराया गया है।राज्यमंत्री ने कहा कि बिना भेदभाव हर वर्ग के विकास के लिए विधायक निधि का उपयोग किया जा रहा है और चरथावल को आदर्श विधानसभा बनाना उनका संकल्प है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights