मुजफ्फरनगर। शिव सेना पश्चिम प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी शुक्रताल धर्म संसद को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने की।उन्होंने बताया कि शुक्रताल में सनातन धर्म की एक विराट धर्म संसद होने जा रही है, जिसके संरक्षक ललित मोहन शर्मा और सत्यप्रकाश रेशु सहित अन्य प्रमुख संत-महात्मा हैं। यह धर्म संसद हिंदुत्व की आवाज़ को बुलंद करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी शिव सैनिकों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और अधिक से अधिक संख्या में इस विशाल धर्म संसद में शामिल होने का आग्रह करेंगे।क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि धर्म संसद में देशभर से पहुँचे साधु-संत शास्त्र ज्ञान, धर्म, संस्कृति और समाज सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण उपदेश देंगे, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।शिवसेना पदाधिकारियों ने आग्रह किया कि अधिक से अधिक सनातन धर्म के अनुयायी इस भव्य धर्म संसद में पहुँचकर धर्म और संस्कृति की इस यात्रा को सफल बनाएं।मीटिंग में संजीव वर्मा, देवेंद्र चौहान, ओमकार पंडित, चतनदेव विश्वकर्मा, उज्वल, पंडित राजन वर्मा, मंगतराम, शैलेन्द्र, मोनू कुमार, सूरज शेट्टी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights