मनीष अग्रवाल
सहारानपुर| जनपद की थाना चिलकाना पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पुलिस उपमहानिरीक्षक,परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । व शासन द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत नशा तस्करो के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतू आदेशित किया गया है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में चिलकाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया की मुखबिर की सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त साहिल पुत्र गुलजार निवासी सुधीर चक्की वाली गली ओल्ड हमीदा कालोनी थाना सिटी यमुनानगर जनपद यमुनानगर (हरियाणा) को कस्बा चिलकाना से ग्राम चौराकंला जाने वाले रास्ते पर सरकारी टायलेट के पास से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के कब्जे से कुल 106.165 ग्राम अवैध स्मैक (जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये), 550/ रूपये नकद व तस्करी में प्रयुक्त स्पलेण्डर मोटरसाइकिल (HR-02 BA-9426) बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0 334/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया। । अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी में थाना प्रभारी विनोद कुमार,उ०नि० चन्द्रपाल सिंह ,है०का०अरविन्द कुमार,का० अनुज राणा,का०अमित कुमार, का० पुनित यादव थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर रहे।
