मनीष अग्रवाल

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 में नव निर्गत शासनादेशानुसार ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर जिलाधिकारी मनीष बंसल के कुशल दिशा निर्देशन में “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत जनपद में 180 हिन्दू जोड़े एवं 64 मुस्लिम जोड़े कुल 244 जोड़ों का विवाह उनके रीति-रिवाज के तहत सामूहिक रूप से जनपद के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज फील्ड जनता रोड़ सहारनपुर में सम्पन्न कराया गया।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत राज्यमंत्री उ0प्र0 सरकार जसवन्त सैनी, विधायक रामपुर मनिहारन देवेन्द्र निम, विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष भाजपा शीतल विश्नोई, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामपुर मनिहारन विजय सिंह, महानगर मंत्री भाजपा श्रीमती नीलू राणा, प्रान्त महासचिव लघु उद्योग भारती अनुपम गुप्ता, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में विवाह सम्पन्न कराये गये है।

योजनान्तर्गत शासन द्वारा प्रति जोड़े पर व्यय होने वाली धनराशि अंकन 100000 रुपए में से 60000 रुपए की धनराशि कन्या के खाते में अन्तरित की जायेगी। विवाह संस्कार के लिये आवश्यक सामग्री (कपड़े, पगडी, बिछिया, चांदी के पायल तथा बर्तन आदि) हेतु 25000 रुपए तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु 15000 रुपए व्यय किये जाने का प्राविधान है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मीणा, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री अर्चना, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी(पं0), समस्त सहायक विकास अधिकारी (स0क0), स्वास्थय विभाग, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन विभाग, पुलिस विभाग, दमकल विभाग आदि, विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी व उनके कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights