सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं अनधिकृत हूटर का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं जनपद पुलिस द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार श्री चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.06.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनधिकृत रूप से हूटर लगे दो चारपहिया वाहनों को चिन्हित करते हुए धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अनधिकृत रूप से हूटर लगे दो वाहनों का विवरण-
 01 स्कारपियो कार (रजि0नं0 UP19V 2021)
 टोयटा की अरबन क्रूजर कार (रजि0 सं0 UK07HK9088)

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी थाना सदर बाजार सहारनपुर
2. उ0नि0 सुशील कुमार थाना सदर बाजार सहारनपुर
3. उ0नि0 अंकित कुमार थाना सदर बाजार सहारनपुर
4. उ0नि0 रविन्द्र सिंह थाना सदर बाजार सहारनपुर
5. है0का0 विजय कुमार थाना सदर बाजार सहारनपुर
6. है0का0 सचिन कुमार थाना सदर बाजार सहारनपुर

➡️ ‼️ *CAUTION – सहारनपुर पुलिस जनपद सहारनपुर के समस्त नागरिकों से विनम्र अपील है कि सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। आपकी छोटी-सी सावधानी स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन की भी सुरक्षा सुनिश्चित करती है। सहारनपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।*

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights