सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर पदों पर 30 मई से लगेंगे भर्ती शिविर : डीआईओएस

देश की बहुराष्ट्रीय कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत के साथ विदेशी संस्थानों में भी सुरक्षा प्रदान कराती

मुरादाबाद, 28 मई (हि.स.)। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पांडेय ने गुरुवार काे बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली और एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में 30 मई से जिले के सभी ब्लाॅकों के नाै कालेजों में सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

डीआईओएस ने आगे बताया कि सुरक्षा जवान भर्ती शिविर 30 मई एवं 31 मई को रामरतन इंटर कालेज बिलारी, दाे एवं तीन जून को जेएलएम इंटर कालेज कुन्दरकी, चार एवं पांच जून को राजकीय इंटर कालेज सरकडा खास मुरादाबाद, 16 एवं 17 जून को राजकीय इंटर कालेज रतनपुर कला, 18 एवं 19 जून को राजकीय इंटर कालेज भोजपुर, 20 एवं 21 जून को किसान इंटर कालेज अगवानपुर, 23 एवं 24 जून को डीएसएम इंटर कालेज कांठ, 25 एवं 26 जून को सर्वाेदय इंटर कालेज डिलारी सहित दिनांक 27 एवं 28 जून 2025 को मुस्लिम इंटर कालेज ठाकुरद्वारा में आयोजित किए जायेंगे। सुपरवाइजर के लिए न्यूनतम 12वीं पास, लम्बाई 170 सेमी, वजन 56-90 किलोग्राम, आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इन मानकों के आधार पर चयनित अभ्यर्थी को 350 रुपये पंजीयन शुल्क देय होगा।

भर्ती अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि भारतीय संविधान के पसारा एक्ट-2005 के अनुसार एसआईएस इंडिया लिमिटेड देश की बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो भारत के अतिरिक्त विदेशों में भी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों पर सुरक्षा प्रदान करती है।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights