reviewed-functioning-traffic-police

नई दिल्ली, 31 अगस्त । दिल्ली उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को टोडापुर स्थित दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय में ट्रैफिक पुलिस के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने और जाम वाले स्थानों पर समय रहते जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उपराज्यपाल ने कहा कि सुरक्षित सड़कें और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों की भागीदारी और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि तकनीक, बेहतर समन्वय और जनभागीदारी के साथ हम सुरक्षित और बेहतर यातायात व्यवस्था वाली विकसित दिल्ली की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights